राजकुमार राव की इन शानदार फिल्मों ने उनके करियर को दिए
सफलता के मुकाम।
राजकुमार राव बॉलीवुड में नई पीढ़ी के एक बेहतरीन अभिनेता माने
जाते है। उन्होंने अपने दमदार
अभिनय के बलबूते कई पुरस्कार अपने नाम किए है जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्म फेयर जैसे अवॉर्ड भी
शामिल है। इन्ही फिल्मों में से कुछ ऐसी शानदार फिल्में है जो काफी लोकप्रिय रही और
उनके कारण राजकुमार राव ने बॉलीवुड में इतने ऊंचे मुकाम हासिल किए।
![]() |
@filmfare,com |
रिलीज़ डेट्स 22 Feb 2013
कास्ट सुशांत सिंह
राजपूत, अमित साध, राजकुमार
राव
यह फ़िल्म गुजरात दंगों पर
आधारित थी। ‘काई पो चे’तीन दोस्तो की कहानी है ईशान भट्ट (सुशांत सिंह राजपूत), ओमकार
शास्त्री (अमित साध) और गोविंद पटेल (राजकुमार राव)। फिल्म में ये तीनों दोस्त
अपने सपनों को हकीकत बनाने के
लिए काफी जद्दोजहद करते है इसे काफी खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया है।
शाहिद
रिलीज़ डेट 18 Oct 2013
कास्ट राजकुमार राव, मोहम्मद जीशान अयूब
यह फिल्म एक वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आजमी के
जीवन पर आधारित है। फिल्म में शाहिद आजमी का किरदार राजकुमार राव ने निभाया है।
अलीगढ़
रिलीज़ डेट 26 Feb 2016
कास्ट मनोज
बाजपेई, राजकुमार राव
यह फिल्म अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर श्रीनिवास
रामचंद्र के जीवन पर आधारित एक सच्ची घटना है। फिल्म में प्रोफेसर के कथित यौन प्रवृत्ति
के कारण उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाता है। फिल्म में होमोसेक्शुअल किरदार को
काफी संजीदगी से दिखाया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने एक पत्रकार का
किरदार निभाया है जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर से सम्मानित किया गया है।
ट्रेप्ड
रिलीज़ डेट 17 March 2017
कास्ट राजकुमार राव,
गीतांजलि थापा
ट्रैप्ड एक लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है। फिल्म में शौर्य (राजकुमार
राव) अपनी सहकर्मी नूरी को पसंद करने करने
लगते है। दोनो को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं। इस शानदार फिल्म के लिए
राजकुमार राव को फिल्म फेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर से नवाजा गया था।
बरेली की बर्फी
रिलीज़ डेट 18 Aug 2017
कास्ट आयुष्मान खुराना,
राजकुमार राव, कृति सेनन
फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की हैं, जो निकोलस बैरो द्वारा
लिखीं एक फ्रांसीसी उपन्यास द ‘कॉन्टैक्ट्स ऑफ़ लव' पर बेस्ड है। फिल्म में
राजकुमार राव एक साड़ी की दुकान में सेल्समैन के किरदार में नजर आए है। फिल्म
में कॉमेडी और रोमांस का बेहतरीन संगम पेश
किया गया है।
न्यूटन
रिलीज़ डेट 22 Sep 2017
कास्ट राजकुमार
राव, पंकज त्रिपाठी
न्यूटन एक कॉमेडी बेस्ड ड्रामा है, जिसका निर्देशन अमित वी मसूरकर
ने किया है। इस फिल्म की कहानी नक्सल प्रभावित इलाके की है जहां पर सालो बाद
इलेक्शन होने है। फिल्म यह सीख देती है की लोकतंत्र सिर्फ बूथ और बटन तक ही सीमित
नहीं है बल्कि लोगो की सहमति भी उतनी ही जरूरी है।
स्त्री
रिलीज़ डेट 31 Aug 2018
कास्ट राजकुमार
राव,श्रद्धा कपूर
यह फिल्म रियल स्टोरी पर आधारित है। फिल्म में विकी (राजकुमार
राव) एक बेहतरीन दर्जी के किरदार में है जिसे भोपाल के पास स्थित चंदेरी का मनीष
मल्होत्रा कहा जाता है। विकी को अपने कस्टमर के साइज को मापने की जरूरत नहीं पड़ती,
तभी कस्बे में एक स्त्री की कहानी फैल जाती है जो त्योहारों के दिनों में आती है
और मर्दों का शिकार करती है। यह फिल्म सिनेमाघरों में काफ़ी हिट रही।
0 Comments